ads

हिसार जिला कब बना और किसने बनवाया (hisar jila kab bana or kisne banwaya )

regulargk
0

 

हिसार जिला कब बना (hisar jila kab bana):-  हरियाणा राज्य 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर बना था। हरियाणा के गठन के समय कुल 7 जिले बनाए गए थे, जिनमें से हिसार (Hisar) भी एक जिला था। इस प्रकार से हिसार जिले का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था।

हिसार का पुराना नाम क्या:- सन् 1354 में दिल्ली के सुल्तान फिरोज़शाह ने यहा जिस किले का निर्माण कार्य शुरू करवाया, उसका नाम 'हिसार-- फिरोज़ा' पड़ा यानि फिरोज का हिसार अब समय की यात्रा में केवल हिसार रह गया है। हिसार का नाम आज देश के प्रमुख शहरों में शुमार हो चुका है।

नामकरण:- पाणिनि ने उनके ग्रंथ अष्टाध्यायी में इसुकार नाम के स्थान का उल्लेख किया है जिसे इतिहासकारों द्वारा हिसार का प्राचीन नाम माना गया है। १३५४ . में जब फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने हिसार की स्थापना की तो उन्होंने इसका नाम हिसार--फिरोज़ा रखा जिसका अरबी भाषा में अर्थ होता है फिरोज़ का किला। हालांकि अकबर के काल में इसके नाम से फिरोज़ हट गया तथा इसे सिर्फ हिसार के नाम से जाना जाने लगा।

हिसार शहर का निर्माण किसने किया :- फिरोज़ शाह तुगलक ने सन 1354 में हिसार नगर की स्थापना की। उसने इस नये नगर हिसार--फिरोजा को महलों, मस्जिदों, बगीचों, नहरों और अन्य इमारतों से सजाया था।

 

Hisar District:- हिसार जिला हरियाणा के पश्चिम भाग में स्थित जिला है और हिसार हरियाणा का एक मंडल भी है। इसकी सीमा फतेहाबाद, जींद, रोहतक और भिवानी जिले से लगती है तथा भारत के राज्यों में से राजस्थान राज्य के साथ सीमा लगती है.

हिसार जिले के उपनाम:-

·         मैग्नेट सिटी

·         इस्पात नगरी  

·         स्टील सिटी 

·         हिसार--फिरोजा (प्राचीन नाम)


हिसार का इतिहास (History of Hisar District)

·         हिसार फारसी भाषा का शब्द है। इस भाषा में हिसार शब्द का अर्थ होता हैकिला या दुर्ग हिसार नगर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने 1354 . की थी, उस समय इस नगर का नाम हिसार--फिरोजा था। हिसार--फिरोजा का मतलब है – “फिरोज का हिसार”.

·         सुल्तान फिरोजशाह तुगलक को हिसार से इतना लगाव था कि वह इसे इस्लामिक धार्मिक शहर बनाना चाहता था। उसने इस नगर को महलों मस्जिदों बगीचों नहरों और अन्य इमारतों से सजाया था।

·         1857 की क्रांति हिसार और हांसी के साथ-साथ सिरसा में मई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो गई (देसी पलटन के विद्रोह द्वारा) थी। इस क्रांति के समय में लाइट इन्फेंट्री के जवानों ने शहजादा मुहम्मद आजम के नेतृत्व में विद्रोह किया था।

·         हिसार में शहजादा मुहम्मद आजम और हांसी में मिर्जा मुनीबेग तथा हुकुम चंद ने क्रांति का नेतृत्व किया। हुकुम चंद मिर्जा मुनीबेग दोनो सरकारी कर्मचारी थे।1887 . में लाला लाजपत राय ने हिसार में कांग्रेस की नींव डाली थी।

 

 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

ads